Saharanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान पर पलीता लगाती नगर पंचायत छुटमलपुर

धारा लक्ष्य समाचार

राजकुमार सैनी छुटमलपुर।नगर पंचायत छुटमलपुर के अलावलपुर रोड आजाद कालोनी हुई तालाब में तबदील

मामला जानकरी में आया है कि नगर पंचायत छुटमलपुर के अलावलपुर रोड पर स्थिति आजाद कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में निकासी न होने के कारण कई गली मौहल्ले तालाब में तबदील हो गए है लोगो का कहना है कि इसकी जानकारी देने के बाद भी हमारी समस्या का समाधान नही हो पाया है इस बात को लेकर क्षेत्र वासियों ने बताया कि क्षेत्र में पड़ने वाली मस्जिद एवं अ

क्षेत्र में पढ़ने जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है क्योंकि मस्जिद में जाने के लिए जिस तरह से गलियों में पानी भरा पड़ा है पानी से गुजरते वक्त नमाजियों के कपड़े नापाक हो जाते है जिस कारण नमाज से भी लोग वंछित रह जाते है वही गंदगी के बारे पानी से किसी बड़ी बीमारी के फैलने की भी आसंका है जिससे लोग बीमारी की चपेट में आ सकते है गंदे पानी में चलने के कारण बच्चों में भी गंभीर बीमारी पनप सकती है आखिर कौन होगा ।

इसका जुम्मेदार लोगो का कहना है कि (EO) अधिशासी अधिकारी मौके पर तो पहुँचे लेकिन मामला आश्वासन के बाद भी ज्यो का त्यो ही है वही आज मौके पर पहुँचे चैयरमेन प्रतिनिधि मोनू मिर्ज़ा व चैयरमेन शमा परवीन एवं सभासद रिजवान एवं ग्राम प्रधान गुडम्ब नवादा राव फरमान के साथ पानी की निकासी को लेकर काफी मै मै तू तू भी हुई जिसको लेकर ग्रामीणों में चैयरमेन के प्रति भारी आक्रोश है अब देखना है

कि इस समस्या का समाधान हो पाएगा या नही वही क्षेत्र वासियो ने बताया की अगर इस समस्या का समाधान नही हो पाया तो क्षेत्र वासी बहुत जल्द जिला अधिकारी अवगत कराएंगे।

Related posts