Balrampur: नव निर्मित पानी टंकी का विधायक ने किया लोकार्पण*

धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार बलरामपुर ब्यूरो चीफ

तहसील तुलसीपुर में हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम देवनगर तथा लाल नगर सिपहिया में भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ला द्वारा नव निर्मित पानी टंकी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दोनों ग्रामों में लगी हुई नल की टोंटी को चलाकर टंकी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जल निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आम जन को शुद्ध पानी के महत्व के विषय में बताते हुए जागरूक किया कि टंकी से आने वाले पानी का उपयोग केवल पीने तथा भोजन बनाने में करना उचित है। अन्य अनावश्यक कार्यों में पेयजल का उपयोग न करें। कार्यक्रम में जल निगम के अधिशासी अभियंता, अधिकारी कर्मचारीगण तथा ग्राम प्रधान राजाराम, दीनबंधु तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Related posts