Saharanpur: यूपी बोर्ड मे इस बार भी बेटियों ने मारी बाजी – 10वीं में सोफिया इन्टर कालेज की रिद्धिमा गुप्ता ने और 12वीं में गुरु नानक गर्ल्स इन्टर कालेज की सिमरन गुप्ता ने किया स्कूल टॉप

धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर सहारनपुर : यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया है- महानगर मे 10वीं की परीक्षा में सोफिया इन्टर कालेज की रिद्धिमा गुप्ता ने 84 प्रतिशत और 12वीं में गुरु नानक गर्ल्स इन्टर कालेज की सिमरन गुप्ता ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन करने का काम किया –

रिद्धिमा गुप्ता व सिमरन गुप्ता ने कहा कि इस सफलता के पीछे उनके माता पिता व उनके गुरुजनों का आशीर्वाद उनके साथ था और वह अच्छे अंकों से पास हुई है रिद्धिमा गुप्ता व सिमरन गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं एडवोकेट रमन गुप्ता की बेटिये है

Related posts