धारा लक्ष्य समाचार श्रवण कुमार सिंह
लखीमपुर (खीरी)। लखीमपुर में पहली बार लाइट एण्ड साउंड शो का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, लखीमपुर, सिख संगठन, उत्तर प्रदेश, सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन पंजाब, गुरुद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब पंजाबी कॉलोनी लखीमपुर संत बाबा गुरनाम सिंह महंगापुर पलिया एवं सारी संगत (श्रद्धालुओं) के सहयोग से शहर के गुरू नानक इंटर कॉलेज के मैदान में शाम 6 बजे से किया गया।इस लाइट एण्ड साउंड शो में सिख इतिहास पर आधारित सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन के सेवदारों द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति एक भव्य मंच पर की गयी।
जिसको देखने के लिए लोग सिर्फ लखीमपुर से ही नही आस-पास गोला, हरगांव, सीतापुर आदि जगहों से भी लोग पहुंचे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में योगेश वर्मा (सदर विधायक), अविनाश जी (प्रांत प्रचारक संघ), पधारे।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक स. गुरजीत सिंह जुनेजा, सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष स.जसवीर सिंह विर्क, सिख संगठन के जिलाध्यक्ष, स. पाल सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा लखीमपुर के अध्यक्ष स० कुलवंत सिंह खैरा, गुरुद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब पंजाबी कॉलोनी लखीमपुर के अध्यक्ष स. रंजीत सिंह छाबड़ा, स्टेज सकरेटरी ज्ञानी अनंत पाल सिंह, आदि कार्यकारिणी मौजूद रही।

