पारिवारिक कलह से आहत युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के बाद खतरे से बाहर।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज/रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर एक 21 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी महराजगंज ले जाया गया।जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर गांव निवासी शिखा (21 वर्ष) पुत्री सुखेंद्र ने सोमवार रात करीब 8 बजे पारिवारिक कलह से परेशान होकर घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया और करीब एक घंटे तक निगरानी में रखकर प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के बाद युवती की हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताते हुए घर भेज दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना रहा। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है।

Related posts