Barabanki News: महिलाओं को मिला नेतृत्व, सिरौलीगौसपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ की नई टीम गठित

धारा लक्ष्य समाचार 

ब्लॉक संवाददाता सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सिरौलीगौसपुर की बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय बदोसराय प्रथम के प्रांगण में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निधि राज को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सिरौलीगौसपुर की महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, शिखा गुप्ता को ब्लॉक मंत्री, आशा मल्होत्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, समरीन खान को संयुक्त मंत्री, पूजा गुप्ता को कोषाध्यक्ष, वंदना वर्मा , प्रियंका गुप्ता को उपाध्यक्ष पद पर पद पर मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी से अधिक से अधिक महिला शिक्षिकाओं की समस्या के समाधान पर प्रयासरत रहने को कहा एवं कार्यकारिणी में अधिक से अधिक शिक्षिकाओं को जोड़ने का आव्हान किया।

कुसुमलता, सारिका कन्नौजिया, रूचि गुप्ता को जिला पदाधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष शिवाजी मिश्र, आलोक वर्मा, पवन मिश्रा, कृष्ण चंद्र बाजपेई, सिद्धार्थ शुक्ला, नीरज तिवारी, सौरभ वर्मा, सचिन वर्मा, रविदीप सिंह, ओंकार सिंह, देवेश मिश्र, कृपाराम, आरफा खातून, पूनम वर्मा, एकता यादव,

दीपमाला यादव, सीमा गौतम, अनुराधा त्यागी, प्रीति, दीप्ति सिंह , बबिता यादव, ममता, मेहर आलम, ज़ीनत सिद्दीकी, शबनम, शीतू वर्मा, प्रिया वर्मा, प्रतिभा वर्मा, मंजू, अर्शिया खातून सहित अनेक शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts