अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन
अहिल्याबाई होलकर के बलिदान को समाज कभी नहीं भूला पाएगा:नरेश सैनी
धारा लक्ष्य समाचार
बेहट।

गुरुवार को विकासखंड साढ़ौली कदीम के प्रांगण में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा है कि अहिल्याबाई होलकर हमारे समाज की एक विदुषी वीरांगना रही हैं जिनके बलिदान को समाज कभी भूला नहीं पायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उक्त विचार उन्होंने विकासखंड साढ़ौली कदीम के परिसर में आयोजित माता अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत आयोजित जन्म जयंती समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने माता अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वर्तमान और भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए माता अहिल्याबाई होल्कर जी के असली इतिहास को पढ़ने और पढ़ाने पर भी बल दिया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह का आवाहन किया कि वे मिशन 2027 की तैयारी में अभी से जुट जाएं ताकि एक बार फिर यूपी में भाजपा बहुमत से सरकार बनाकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के फार्मूले पर आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम कर सके।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची मोक्षायतन योग संस्थान की वरिष्ठ योगाचार्या अनीता एवं नालंदा वर्ल्ड स्कूल की शिक्षिका माला शर्मा व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा रानी ने कहा है कि माता अहिल्याबाई होलकर जी ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है और अपनी संस्कृति को बचाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते हुए अपने जीवन की जो आहुति दी है, वह अनुकरणीय है। उनके बलिदान को समाज कभी भी भूला नहीं पायेगा, वर्तमान समय की आवश्यकता है कि हम अपने बच्चों को माता अहिल्याबाई जी के जीवन चरित्र और इतिहास को पढ़ने और पढ़ना के लिए प्रेरित करें।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बंसल ने कहा कि माता अहिल्याबाई जी के जीवन के 300 साल बीत गए हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने हमें उनके जीवन चरित्र और इतिहास के बारे में बताना उचित नहीं समझा है, मगर मोदी है तो मुमकिन है की कहावत को चरितार्थ करते हुए भाजपा सरकारों ने ही माता अहिल्याबाई के असली इतिहास से हमें अवगत कराने के लिए अभियान चलाकर जन जागरण किया जा रहा है, जिसके लिए हम सब भाजपा सरकारों के शुक्रगुजार हैं। इतना ही नहीं मोदी सरकार के नेतृत्व में दो महिलाओ ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया है। जिससे पूरा पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया हैं।
इस दौरान भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर,चौधरी रणबीर सिंह प्रधान,चौधरी राजेश प्रधान,एडवोकेट बंसीलाल उपाध्याय एवं मंडल उपाध्यक्ष समय सिंह नौटियाल ने भी विचार व्यक्त करते हुए मिशन 2027 को फतह करने पर बल दिया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख विश्वास चौधरी एवं संचालन भाजपा के जिला मंत्री सोहन मुखिया ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार, अकाउंटेंट राजीव शर्मा सहायक विकास अधिकारी प्रदीप पुंडीर, सुनील कुमार,अश्वनी शर्मा अश्वनी धीमान,सचिव शुभम सैनी,सुमित कुमार,नरेंद्र कुमार, उपेंद्र राणा,विवेक जरावरे,आलोक कश्यप,नीरज कुमार,बिजेंद्र तोमर,अर्जुन कुमार,विकास कुमार,मो.शरीफ, प्रधान अनिल कंबोज,आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा सैनी,शशि सैनी, पूजारानी,अमरेश,सुनीता,राजेश, राजकुमारी,मंजू,सरिता,दीपा, सविता,राखी एवं समूह सखीयाँ उपस्थित रही।
