Barabanki news: हल्का सिपाही से मिलकर माफिया करवाते है अवैध खनन 

पीड़ित प्रधान प्रतिनिधि ने मांग मुख्यमंत्री से न्याय

धारा लक्ष्य समाचार

बारांबकी। खनन कैसे रुके जब जिम्मेदार ही मोटी रकम के चक्कर में माफियाओं से मिल कर धरती का सीना चिरवा रहे हो तो शिकायत चाहे जहां करो करवाई शून्य ही समझिए। 

मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रार्थी शत्रोहन लाल पुत्र स्व० साहबदीन निवासी भागुकापुरवा गजरे बल्लासाई खेड़ा पोस्ट परीवा तहसील हैदरगढ़ जिला बाराबंकी का मूल निवासी है मेरी पत्नी संगीता ग्राम प्रधान बल्लासाई खेड़ा है प्राथी प्रधान प्रतिनिधि है दिनांक 30.05 2025 को प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि जब गाँव मे नही था लखनऊ गया था।

उसी रात को अनिल ने दो जे०सी०बी० लगाकर खनन कर पूरी मिटटी निकालकर कुछ विकय किया और कुछ गड्ढा के चारों तरफ पड़ी है और सरकारी तालाब को काफी मात्रा में गहरा खोद डाला है जब प्रार्थी लखनऊ से गांव आया तो पता चला तब प्रार्थी मौके पर गया तो बहुत गहरा तालाब खोद डाला था लगभग 1 बीघा जमीन तालाब की अवैध रूप से कब्जा भी कर लिया है।

मना करने पर प्रधान व प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी और कहा कहीं शिकायत की तो जान से मार दूंगा क्योकि भूमाफिया व बदमाश किस्म के व्यक्ति है भूमाफिया है इनसे हल्का सिपाही गौतम सिंह तोमर मिले हुए है जो कि तालाब में खनन करवाया है और मोटी रकम लेता है ।

दिनांक 08.06.2025 को हल्का सिपाही गौतम सिंह तोमर मेरे घर पर आये और मुझसे कहा कि अनिल भूमाफिया को कुछ कहा या शिकायत की तो तुमको किसी गम्भीर मामलें में फसा दूँगा। ये गौतम सिंह तोमर क्षेत्र में अत्याधिक खनन करवा रहे है।

Related posts