धारा लक्ष्य समाचार पत्र
केंद्रीय विद्यालय लखनऊ संभाग के अंतर्गत द रेगनेंट होटल, निराला नगर लखनऊ में चल रहे केंद्रीय विद्यालय के क्षेत्रीय वार्षिक प्राचार्य सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न सत्रो का आयोजन किया गया।
इस क्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय (नई दिल्ली) के सहायक आयुक्त एवं आई टी सेल प्रमुख श्री मनोज कुमार पांडेय के साथ-साथ
लखनऊ संभाग के सहायक आयुक्त श्री विजय कुमार एवं वित्त अधिकारी श्री एमपी सिंह द्वारा विभिन्न विषयों पर सत्र लिए गए।
श्री मनोज कुमार पांडे, सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय )द्वारा पीएम श्री योजना व उसके प्रभावी क्रियान्वयन, समागम पोर्टल एवं आईटी इनीशिएटिव पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया।
कि पी एम श्री विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के सभी बिंदु प्रभावी रूप से क्रियान्वित किए जाएं। भारत सरकार की पी एम श्री योजना के अंतर्गत अधिकांश केंद्रीय विद्यालयों का चयन किया गया है और इन्हें मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किए जाने की योजना है।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों से अपेक्षा है कि वह अपने क्षेत्र में गति निर्धारक विद्यालयों के रूप में कार्य करें तथा क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के लिए यह विद्यालय प्रेरणा स्रोत बने।
श्री विजय कुमार, सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग ने विभिन्न बिंदुओं पर-राजभाषा का प्रभावी क्रियान्वयनस, केंद्रीय विद्यालय संगठन के विभिन्न फ्लैगशिप कार्यक्रम, भारत स्काउट गाइड, एन सी सी एवं खेलकूद गतिविधियों, के साथ-साथ विद्यालयों में चल रहे पूर्व व्यावसायिक शैक्षिक कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
श्री एम.पी.सिंह, वित्त अधिकारी लखनऊ संभाग ने केंद्रीय विद्यालयों में वित्तीय मामलों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि वित्त का प्रबंधन सम्यक रूप से किया जाना चाहिए तथा इससे संबंधित रिकॉर्ड रखे जाने चाहिए।
