मसौली थाना के नहामऊ का मामला, पुलिस बेखबर
त्रिलोकपुर . सरकारी जमीन पर लगे कीमती शीसम नीम अर्जुन के 11 पेड़ों को चोरी से काट कर माल एक आरा मशीन पर डम्प कर लिया। इन वृक्षो की कीमत दो लाख रुपया आंकी जा रही है। बेचने और खरीदकर काटने वाले पकड़ लिए गए विभाग माल भी बरामद कर लिया है। डीएफओ के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। मामला रामनगर रानीबाजार रेंज के ग्राम नहामऊ का है।
रातों रात पेड़ काट कर ठूठों को जला दिया
शांतिर ठेकेदारों ने रातों रात पुलिस से मिलकर 11 कीमती पेड़ दर्जनों लकडकट्टो को लगाकर काट कर आसानी से माल भी उठा ले गए और महज दो किलोमीटर दूर पुलिस चौकी त्रिलोकपुर को भनक तक नही लगी। सभी 11 पेड़ो का टहनियों से ढक कर उन्हें फूस रखकर अच्छे से जला दिया सबूत मिटाने की इस कोसिस पर गांव वाले हैरत में थे। 
स्थानीय वन रेंज को भी खबर नही
घटना स्थल से महज तीन किलोमीटर दूर रानीबाजार वन रेंज कार्यालय से जब पूछा गया तो वह खुद जानकारी बटोरने की कोसिस करने लगे। ग्रामीणों ने इसके बाद डीएफओ आकाश दीप को बताया। इसके बाद हरकत में आकर रेंजर अल्पना पांडे मोहित श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुच कर सच्चाई जानी फटाफट ठेकेदार रोहित मसूदमऊ और चेतराम नहामऊ को हिरासत में ले लिया। इस बाबत रेल्जर अल्पना पांडे ने बताया कि बाराबंकी और रामनगर रानीबाजार के सहयोग से यह कार्यवाही की गई।
विधायक के रिस्तेदार की आरा मशीन से बरामद हुआ माल
रेंजर अल्पना पांडे ने बताया कि सभी 11 पेड़ो का माल भयारा मसौली के बीच आरा मशीन जो एक विधायक के रिस्तेदार की है से बरामद कर लिया गया है। विभाग के मुताबिक 1 लाख से से ज्यादा का जुर्बाना बन रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ो की कटान आम बात है। शारदा सहायक डबल नहर किनारे लगी सीशम तकरीबन सब चोरी से काटी जा चुकी है। अजुर्न के पेड आये दिन चोरी होते रहते है।

