Kaushambi News :*नगर पालिका के आधा दर्जन वार्डो का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Dhara Lakshya samachar

कौशाम्बी। बरसात में जल निकासी की व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो, और कही भी गंदगी नहीं पैâलने पाये, इसे लेकर मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र फौजी ने नगर पालिका के आधा दर्जन वार्डो का निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होने गांव की गलियों में लोगों के पास जाकर उनकी समस्या भी सुने, और नगर पालिका से सम्बंधित समस्याओ का निस्तारण करने के लिए सम्बंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किए।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में अभियान चला कर सफाई कराया जाय। अगर कही भी गंदगी में व नालियों से जल निकासी में कोई समस्या मिली, तो जिम्मेदारों के खिलाफ कारवाई किया जायेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी मंगलवार को नगर पालिका के वार्ड संख्या दो एपीजे अब्दुल कलाम नगर वार्ड संख्या तीन चौधरी बैजनाथ नगर वार्ड संख्या चार अबुल कलाम आज़ाद नगर एवं वार्ड संख्या ९ ऊधोश्याम नगर में स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गांव की गलियों में जाकर नगर पालिका द्वारा नाली निर्माण व इंटर लाविंâग तथा साफ सफाई का निरीक्षण किए। इस दौरान नालियों का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्थाओ से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए कहा गया। इसके बाद वह लोगों के पास जाकर उनकी समस्याओ को पूछे, कि अगर जल निकासी आदि की कोई समस्या हो तो उनसे बताएं,

जिससे वह उनकी समस्याओ का निस्तारण कर सके। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका के सभी वार्डो में अभियान चला कर सफाई कराया जाय, अगर इसमें लापरवाही किया गया तो जिम्मेदारों के खिलाफ कारवाई किया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने बरसात को ध्यान में रखते हुए नालियों की साफ सफाई व जल निकासी को लेकर गम्भीर है, और लगातार खुद ही निरीक्षण कर रहे है।

Related posts