बांदा-बहराइच हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत दो घायल ! दोनों रेफर

रिपोर्ट विजय कनौजिया शिवगढ़ रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कुम्भी पुलिस बूथ से कुछ दूरी पर स्थित बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पोखरा पुलिस चौकी के दीवान गंज के समीप स्थित फिरोजाबाद ड्रेन की पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी

शिवगढ़,रायबरेली- बांदा-बहराइच हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक युवती, एक महिला गम्भीर रुप से घायल हो गई जिनकी हालत को गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों घायलों को सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शायंकाल की है।

जानकारी के मुताबिक अमेठी जिले के मोहम्मद सराय गांव का रहने वाला 21 वर्षीय युवक अमित कुमार पुत्र रामबरन गुप्ता शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पिण्डौली निवासी अर्चना पत्नी राहुल गुप्ता उम्र 25 वर्ष तथा शालू पुत्री श्याम कुमार गुप्ता को बाइक पर बिठाकर पिण्डौली गाँव छोड़ने आ रहा था।

तभी रास्ते में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कुम्भी पुलिस बूथ से कुछ दूरी पर स्थित बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पोखरा पुलिस चौकी के दीवानगंज के समीप स्थित फिरोजाबाद ड्रेन की पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार अमित कुमार गुप्ता की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी महिला अर्चना, युवती शालू गम्भीर रूप से घायल हो गई।

शिवगढ सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ.राहुल यादव ने बताया कि सड़क हादसे में घायल महिला अर्चना पत्नी राहुल व शालू पुत्री श्याम कुमार गुप्ता को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

वही राहगीरों की माने तो 2 ट्रक एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में पहले एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी वहीं दूसरे ट्रक ने बाइक चालक को कुचल दिया, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार को मृतक अमित की मां की बरखी थी जिसमें शामिल होने सभी गए थे जहां से वापस शनिवार को अमित अपनी दीदी की भतीजी और देवरानी को छोड़ने आ रहा था।

Related posts