एक महीने बाद बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत, जनप्रतिनिधियों की बेरुखी पर ग्रामीणों में नाराजगी

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे विकासखंड क्षेत्र के कोड़री मजरे मोन गांव में आखिरकार एक महीने बाद राहत सामग्री पहुंची। शनिवार को पूर्व विधायक रामलाल अकेला और मोन गांव के पूर्व प्रधान माताफेर सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्यान्न, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। राहत मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के अनुसार बीते करीब एक महीने से गांव जलमग्न है। घरों के आसपास पानी भरा होने से…

Read More