धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/ रायबरेली। श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से दानेश्वर धाम परिसर में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। अयोध्या से आए श्री रामलला हनुमंत आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की शानदार अदाकारी और आकर्षक झांकियों ने रामलीला को जीवंत बना दिया। गंगा अवतरण सहित पौराणिक…
Read More