धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। शहर में भगवान श्रीराम की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब रामलीला कमेटी खाली सहट की ओर से भव्य राम बारात निकाली गई। डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर झूमते बारातियों ने पूरे वातावरण को राममय बना दिया। राम बारात में नौजवानों, बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह लोगों में धार्मिक उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते नजर आए।
भव्य राम बारात खोया मंडी, कैपरगंज और घंटाघर चौराहे से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची। रास्ते भर आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा। राम बारात को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सीओ सिटी और शहर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर निगरानी करते रहे, ताकि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
