Amethi UP : विकास का अनोखा तमाशा: चमकाई गई पानी टंकी, पर पानी नदारद, अधूरी पाइप लाइनें, खुले गड्ढे और टूटी इंटरलॉकिंग ने खोली हकीकत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र जगदीशपुर/अमेठी। प्रधानमंत्री जलजीवन मिशन पलिया पश्चिम पंचायत में जिस अंदाज़ में लागू हुआ है, उसे देखकर कोई भी कह देगा कि यह योजना नहीं, बल्कि व्यंग्य की सबसे बेहतरीन मिसाल है। पानी की टंकी तो ऐसी चमकाई गई है कि दूर से देखने में मॉडल गांव का एहसास दिलाती है, पर पास जाते ही पता चलता है कि पानी केवल नाम का है — हकीकत में नल अभी तक लगाए ही नहीं गए। पलिया पश्चिम के गांव—पूरे हरिलाल तिवारी, पूरे गंगा सिंह, पूरे ठाकुर दुबे, मेड़ई…

Read More