रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज/रायबरेली।गुरुवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पाली सहित सलेथू, टूक, असनी, महराजगंज, चिलौली, पूरे बरियार सिंह, जमुरांवा तथा अन्य सभी परिषदीय उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों में ‘मीना का जन्मदिन मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय पाली में तिथि भोज’ का भी आयोजन किया गया।
प्राथमिक विद्यालय पाली में प्रधानाध्यापिका आरती देवी द्वारा आयोजित तिथि भोज में बीईओ राम मिलन यादव व एआर गण भी शामिल रहे। इसके अलावा अन्य स्कूलों में मीना के जन्मदिन पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मीना के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया। खण्ड शिक्षा अधिकारी मीना एक काल्पनिक, साहसी, निडर और जिज्ञासु पात्र है जो समाज में जेंडर इक्विटी, बाल विवाह के विरोध, समान शिक्षा अधिकार और बालिकाओं के आत्मसम्मान की आवाज उठाती है।
इस मौके पर ए आर पी अंकित गुप्ता, दिनेश शुक्ला , मीनाक्षी पाण्डेय, विकास चौधरी व शिक्षक कीर्ति श्रीवास्तव,अभिषेक सिंह समेत बी आर सी का स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।
