नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सकुशल किया बरामद।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र जगतपुर (रायबरेली)। थाना जगतपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस के अनुसार, थाना जगतपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना जगतपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 3030/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से पुलिस टीम आरोपी की…

Read More