रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
जगतपुर (रायबरेली)। थाना जगतपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस के अनुसार, थाना जगतपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
मामले में थाना जगतपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 3030/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना जगतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेहटा रेलवे क्रॉसिंग के पास से पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी अतुल कुमार पुत्र मनभूषण निवासी धर्मदासपुर, थाना जगतपुर, जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया।पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
