Raybareli News: “बिजली नहीं तो बवाल होगा” — भीषण गर्मी में फूटा लोगों का गुस्सा, सपा विधायक संग पावर हाउस पर उमड़ा जनसैलाब

जिला रिपोर्ट रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली (बछरांवा/महाराजगंज): भीषण गर्मी और लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने आखिरकार लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया। रायबरेली के बछरांवा और महाराजगंज क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब समाजवादी पार्टी के विधायक श्याम सुंदर भारती के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण और सपाई कार्यकर्ता स्थानीय पावर हाउस पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।“बिजली दो, राहत दो”, “जनता परेशान, अधिकारी बेखबर” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों का…

Read More