डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने किया निरीक्षण, स्मारक की मरम्मत और आकर्षक लाइटिंग के लिए दिए निर्देश।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। शहर क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक के पास सई नदी में लंबे समय से जमी जलकुंभी और कूड़े-कचरे की सफाई के बाद जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। समाजसेवियों की इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
सई नदी की सफाई सुनिये कथा रघुनाथ समिति के सदस्यों द्वारा कराई गई। जिलाधिकारी ने समिति के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना जरूरी है।
उन्होंने रायबरेली विकास प्राधिकरण को शहीद स्मारक की मरम्मत कराने, बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था करने और इसे जल्द से जल्द आकर्षक सेल्फी पॉइंट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।इस दौरान शहीद स्मारक पर सुंदरकांड पाठ आयोजित करने और सई नदी की आरती कराने का प्रस्ताव भी रखा गया।
इस पहल से स्मारक और नदी क्षेत्र को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आवश्यक कार्य जल्द पूरे कराए जाएं, जिससे यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और ऐतिहासिक स्थल की सुंदरता बढ़े।
