डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली, 09 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया।

इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, लॉग बुक तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए,

ताकि ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts