नीलगाय से टकराई डायल-112 की बाइक, सिपाही घायल।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। रायबरेली-महराजगंज मार्ग पर मंगलवार को डायल-112 में तैनात एक सिपाही सड़क हादसे का शिकार हो गया। अचानक सड़क पर आई नीलगाय से पुलिस बाइक टकरा गई, जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सोहाई बाग निवासी सिपाही हंसराज डायल-112 की पुलिस बाइक (संख्या यूपी 32 डीजी 8278) से ड्यूटी पर जा रहे थे। सेनपुर गांव के पास पहुंचते ही…

Read More