सेवा संकल्प अभियान के तहत महराजगंज ब्लॉक में लगा बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित प्रदेश सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को विकास खंड महराजगंज परिसर में बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एक ही स्थान पर आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राजकुमार, खंड विकास अधिकारी अंजू रानी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से…

Read More