गुरुकुल सृजन महोत्सव में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, हस्तशिल्प के स्टालों ने मोहा मन।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महाराजगंज/रायबरेली। गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी, हलोर में बुधवार को गुरुकुल सृजन महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, हुनर और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए घरेलू सजावट एवं हस्तशिल्प से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं के आकर्षक स्टाल लगाए। इन स्टालों पर बंदनवार, तोरण, हैंडबैग, दीपक, रंगोली, दीपदान, पेंटिंग सहित अनेक आकर्षक हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की गईं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। महोत्सव को देखने और नई जानकारियां हासिल करने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज…

Read More