Amethi UP: बस और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। अमेठी-अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर पीपरपुर रेलवे स्टेशन मार्ग के पास सोमवार को बस और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। भीषण दुर्घटना की सूचना पर पीपरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल पीपरपुर पुलिस ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर भिजवाया। टक्कर के बाद मार्ग बाधित हो गया था, जिसे पुलिस टीम द्वारा एंबुलेंस और…

Read More

Amethi UP: हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द की मिसाल बने रेहान खान, नवरात्रि के हर दिन दुर्गा पूजा पंडालों में शामिल हो रहे हैं रेहान खान

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  अमेठी। एक ओर जहां उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आई लव मोहम्मद के जुलूस निकालकर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे और धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिशें हो रही हैं, वहीं अमेठी के पुराने रायपुर फुलवारी निवासी मुस्लिम समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेहान खान ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है। रेहान खान शारदीय नवरात्रि के प्रत्येक दिन क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर संध्या आरती में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान वह आयोजकों और पुजारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित करते हैं। पूजा…

Read More

Amethi UP: माता जी के पंडालों में हवन पूजन के बाद कन्या भोज का किया गया आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर संग्रामपुर क्षेत्र के जरौटा, कसारा और कुटीवा चौराहे पर लगी माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की नवमी तिथि को हवन पूजन कर कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमें ग्यारह कन्याओं का पैर धुला गया उसके बाद उनको चन्दन लगाकर उनको पूड़ी सब्जी हलुआ और फल खिलाया गया। उसके बाद कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मां जगत जननी का कल विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर नव दुर्गा पूजा…

Read More

Amethi UP: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न गायत्री परिवार के सदस्यों ने किया 7 यूनिट रक्तदान

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के अवसर पर गायत्री परिवार अमेठी के सात सदस्यों ने रक्तदान कर मानवीय सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वालों में महेंद्र प्रताप मिश्रा, अभिषेक वैश्य, विशाल कुमार, वरुण सिंह, सुधीर अग्रहरि, पंकज यादव और राजकरण शामिल रहे। इस अवसर पर गायत्री परिवार के डॉ. प्रवीण सिंह दीपक, संगम तिवारी ने रक्तदाताओं को गायत्री परिवार की ओर से मंत्र दुपट्टा, तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० बद्री पाल अग्रवाल एवं पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डायरी देकर सम्मानित…

Read More

Amethi UP: लखनऊ जिला जेल में समाजवादी नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमला, अमेठी सपा जिला अध्यक्ष और प्रवक्ता ने जताया गहरा दुख

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। लखनऊ जिला जेल में मंगलवार देर शाम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक बंदी ने जानलेवा हमला किया। हमलावर ने उन पर आलमारी की रॉड और चाकू से वार किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कर दस से अधिक टांके लगाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे प्रजापति और हमलावर बंदी के बीच कहासुनी बताई जा रही है। जेल प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।…

Read More

Lucknow UP: जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को एक कैदी चपरासी से कहासुनी के बाद हुई धक्का-मुक्की में यहां लगी चोटें आई हैं

धारा लक्ष्य समाचार लखनऊ। ======== लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को एक कैदी चपरासी से कहासुनी के बाद हुई धक्का-मुक्की में चोटें आई हैं। डीजी जेल पीसी मीणा ने हमले की बात से इनकार किया है। यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे जेल के अस्पताल में हुई। डीजी जेल पीसी मीणा के अनुसार, प्रजापति जेल के अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी एक कैदी चपरासी से कहासुनी हो गई। इस कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हुई, जिसमें प्रजापति को हल्की चोटें आईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि…

Read More

Barabanki UP: धान के खेत को पराली से छुटकारा देने आ गया स्क्वायर बेलर

धारा लक्ष्य समाचार फतेहपुर बाराबंकी। जब से बाराबंकी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बायो सीएनजी संयंत्र चालू हुआ है तब से नये रोजगार सृजन के साथ जो एक उम्मीद जगी है वह है धान की खेती करने वाले किसानों को पराली से मुक्ति मिलना और यह मुक्ति दिलाता है रिलायंस इंडस्ट्रीज के बायो सीएनजी संयंत्र के लिए काम करने वाला एक मशीनी यंत्र जो ट्रैक्टर के माध्यम से खेत में आगे बढ़ता हैं और अपने पीछे पराली के कसे आयताकार गट्ठर छोड़ता जाता है। इस उपकरण को स्क्वायर बेलर कहते हैं…

Read More

Amethi UP: कालिकन धाम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने पूजा अर्चना कर किया महा प्रसाद वितरण कार्यक्रम

माता जी की आरती में शामिल होने के लिए आये हजारों श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया महा प्रसाद।  जिला संवाददाता – रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर संग्रामपुर मे स्थित मां जगत जननी अमृत कुंड वासिनी माता कालिकन धाम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) के द्वारा रात 8.00 बजे महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फल एवं फलाहार वितरण किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने माता कालिकन धाम पहुंच कर माता…

Read More

Raybareli UP: डीएम व सीडीओ के मार्गदर्शन में बहादुरपुर की रेनू और तूफान महिला स्वयं सहायता समूह की प्रेरक कहानी

सशक्त नेतृत्व और सामूहिक प्रयास: बहादुरपुर की रेनू और तूफान महिला स्वयं सहायता समूह का उदाहरण धारा लक्ष्य समाचार पत्र  अमेठी। विकास खण्ड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत बहादुरपुर की निवासी रेनू ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत संचालित तूफान महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से न केवल अपने परिवार बल्कि अन्य समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विगत 5 वर्षों से अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रेनू ने समूह के सदस्यों के जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर…

Read More