Amethi UP: माता जी के पंडालों में हवन पूजन के बाद कन्या भोज का किया गया आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर संग्रामपुर क्षेत्र के जरौटा, कसारा और कुटीवा चौराहे पर लगी माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की नवमी तिथि को हवन पूजन कर कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमें ग्यारह कन्याओं का पैर धुला गया उसके बाद उनको चन्दन लगाकर उनको पूड़ी सब्जी हलुआ और फल खिलाया गया।

उसके बाद कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मां जगत जननी का कल विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर नव दुर्गा पूजा समिति जरौटा के आयोजक राम कैलाश मिश्र ने बताया कि ग्राम सभा ज़रौटा में मां का पंडाल पिछले 11 वर्षों से लगाया जा रहा है। नवमी पर मां जगत जननी के पंडाल में कन्या भोज के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

इस मौके पर नव दुर्गा पूजा समिति के सदस्य कैलाश मिश्र, दिनेश मिश्र, अमन मिश्र, अंगद मिश्र, लाल चन्द मिश्र, अरुण मिश्र, प्रदीप कुमार मिश्र, हनुमान मिश्र, उमा राम मिश्र, सूर्यमणि मिश्र, पुजारी रमेश पांडेय, राकेश पांडेय, बबई, पवन मिश्र, धर्मेंद्र मिश्र, बाल चंद, घनश्याम, रोहित मिश्र,कमलेश, अजीत, और भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

वही इसी क्रम में आज ग्राम सभा पतापुर के कुटीवा चौराहे पर लगीं श्री हनुमत दुर्गा पूजा सिमित और कसारा में लगीं प्रतिमाओं पर सिमित के सदस्यों के द्वारा भी नवमी तिथि पर हवन पूजन और कन्या भोज के साथ ही साथ भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रधान प्रतिनिधि पतापुर शोले सिंह, बृजेश शुक्ला, धनंजय सिंह, इंग्लेश सिंह, प्रिंस सिंह, विकास सिंह, आंनद मौर्या, शनि शर्मा, रमेश मौर्या, अजय मौर्य, राहुल जयसवाल, बबलू मौर्या, सूर्य प्रकाश, विरेन्द्र मौर्या, हरिकेश शुक्ला, जयकेश शुक्ला, अतुल शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यक्रम के पदाधिकारी एवं बहुत से ग्रामीण शामिल हुए।

Related posts