Amethi UP : वैकल्पिक मार्ग पर ओवरलोड ट्रक घंटो फंसे रहने से लगा लम्बा जाम

तेज धूप में दर्शनार्थियों व राहगीरों को घंटो करना पड़ा इंतज़ार संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के संग्रामपुर मार्ग पर स्थित मालती नदी के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के चलते प्रशासन द्वारा एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया था, जिस पर स्थानीय लोगों ने हाल ही में पत्थर डालकर मरम्मत भी की थी। बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे पशु आहार से भरा एक ओवरलोड टाटा 407 ट्रक इस अस्थायी मार्ग से गुजरते समय फँस गया। ट्रक नदी में पलटने से तो बच गया, लेकिन पूरे मार्ग पर आवागमन…

Read More

Raybareli UP: परिवहन मंत्री ने नवरात्रि के पर्व पर पवन पुत्र की चौखट पर टेका माथा, प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए की कामना

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  बछरावां रायबरेली। प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री एवं प्रतापगढ़ जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह अपने प्रभारी जनपद प्रतापगढ़ जाते हुए रायबरेली की सदर विधायिका अदिति सिंह के साथ जनपद के सिंह द्वार पर स्थित प्रसिद्ध पीपलेश्वर चुरूवा हनुमान मंदिर में माथा टेक कर पवन पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने नवरात्रि के पावन पर्व पर पवन पुत्र से प्रदेश वासियो के सुखद व स्वस्थ जीवन एवं कल्याण की कामना की है। जानकारी प्राप्त हुई है कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह अपने प्रभारी…

Read More

New delhi news: सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, अब मानहानि को अपराध की श्रेणी से हटाने का आ गया सही समय

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, अब मानहानि को अपराध की श्रेणी से हटाने का आ गया सही समय सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि अब समय आ गया है कि मानहानि को अपराध की श्रेणी से बाहर किया जाए। आज के समय में अभिव्यक्ति की आजादी और मीडिया का रोल अहम है। मानहानि कानून कोसुधारने की ज़रूरत है, ताकि लोगों की बोलने की आजादी बनी रहे। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बैंच पूर्व जेएनयू प्रोफेसर अमिता सिंह की ओर से 2016 में एक मीडिया संस्थान…

Read More

न्यूयार्क न्यूज: भारत ने की राष्ट्रमंडल समूह में सुधारों की वकालत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र…. न्यूयॉर्क। भारत ने न्यूयॉर्क में आयोजित राष्ट्रमंडल विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान राष्ट्रमंडल समूह में सुधारों की वकालत की है, ताकि इसे ‘आधुनिक समय की वास्तविकताओं’ को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने वाला बनाया जा सके। इसके साथ ही भारत ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर आयोजित एक मंत्री स्तरीय बैठक में संगठन के मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) राजदूत सिबी जॉर्ज ने 22 सितंबर को आयोजित राष्ट्रमंडल विदेश मंत्रियों की बैठक (सीएफएएमएम)…

Read More

न्यूयार्क न्यूज: अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा: जयशंकर पहुंचे अमेरिकी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इस वर्ष दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी आमने-सामने की मुलाकात थी, जहां दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों को और गहरा करने पर जोर दिया। उनकी पिछली बातचीत 1 जुलाई को वाशिंगटन में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया…

Read More

Raybareli UP: नाली निर्माण कार्य का चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने बाकायदा भूमि पूजन एवं नारियल फोड़कर तत्पश्चात स्वयं फावड़ा चलाकर प्रतीकात्मक शुभारंभ किया

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8पैगंबर नगर मस्जिद वाली गली में बनाए जाने वाले सीसी रोड, तथा इसी वार्ड में अख्तर के मकान से इमरान के मकान तक 80 मी. नाली निर्माण कार्य का चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने बाकायदा भूमि पूजन एवं नारियल फोड़कर तत्पश्चात स्वयं फावड़ा चलाकर प्रतीकात्मक शुभारंभ किया है। आपको बता दें कि, नगर पंचायत की चेयरमैन सरला साहू के पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू ने नगर के वार्ड 8 पैगंबर नगर वासियों की आवश्यकताओं…

Read More

Raybareli UP :गौ रक्षा प्रमुख संतोष मौर्य ने जियापुर मजरे मोन में विशाल भंडारे का आयोजन किया

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महाराजगंज रायबरेली आज दिनांक 23 सितंबर को जियापुर मजरे मोन में प्रसिद्ध मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख संतोष मौर्य वहीं गौ रक्षा प्रमुख ने बताया कि हर वर्ष की बात इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ हनुमान मंदिर में भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित बिंदु यादव, राम सजीवन, अरविंद कुमार, राम सुरेश, जगदेव,हरीकरण आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Read More

Raybareli UP: आजम खान की रिहाई पर सपाइयों में खुशी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद आजम खान की जेल से रिहाई की सूचना मिलते ही रायबरेली में सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला मुख्यालय स्थित सुपर मार्केट पर कार्यकर्ता एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए आजम खान के शिक्षा व विकास कार्यों को याद किया। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बेगुनाह आजम खान पर अन्याय और उत्पीड़न किया। जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि संविधान की ताकत के आगे…

Read More

Raybareli UP: वृद्ध ने नहर में लगाई छलांग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निकाला पानी से बाहर शव

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई गांव के पास पारिवारिक जनों से नाराज होकर घर से निकला वृद्ध शारदा सहायक नहर में कूद गया। नहर में कूदते वक्त ग्रामीणों ने देख लिया और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से 8 किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीणों के द्वारा उसके शव को बाहर निकाला गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक वृद्ध राजाराम पुत्र स्व मेड़ीलाल उम्र लगभग 65 वर्ष…

Read More