Raybareli UP: वृद्ध ने नहर में लगाई छलांग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निकाला पानी से बाहर शव

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई गांव के पास पारिवारिक जनों से नाराज होकर घर से निकला वृद्ध शारदा सहायक नहर में कूद गया। नहर में कूदते वक्त ग्रामीणों ने देख लिया और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से 8 किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीणों के द्वारा उसके शव को बाहर निकाला गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक वृद्ध राजाराम पुत्र स्व मेड़ीलाल उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी हरदोई जो परिवारी जनों के अनुसार शराब पीने का आदी था।मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर उसकी अपने पारिवारिक जनों से बहस और विवाद हो गया। इसके पश्चात वह नाराज होकर घर से बाहर निकल आया और हरदोई चौराहा के निकट शारदा सहायक नहर में कूद गया।

उक्त वृद्ध को नहर में कूदते हुए अन्य ग्रामीणों ने देखा, जिसके पश्चात सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उसे बाहर निकालने की कोशिश में लग रहे, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के पश्चात घटना स्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर गुनावर गांव के पास ग्रामीणों ने उक्त वृद्ध के शव को नहर से बाहर निकाला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पारिवारिक जनों की सहमति से पंचनामा कर शव पारिवारिक जनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के पश्चात पारिवारिक जनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related posts