E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिनांक 08 सितंबर 2026

Read More

थाने के बाहर हंगामा, फरियादी को अंदर ले जाने का वीडियो वायरल।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां /रायबरेली। बछरावां थाने के बाहर एक फरियादी को पुलिसकर्मियों द्वारा थाने के अंदर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में पुलिस के व्यवहार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ लोग अपनी शिकायत लेकर बछरावां थाने पहुंचे थे। आरोप है कि उनकी बात नहीं सुनी गई,…

Read More

दिन से लापता युवक का शव सई नदी में मिला, परिजनों में मचा कोहराम।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के कोरचंदामऊ गांव के पास सई नदी में रविवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रघुराईया निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था।जानकारी के अनुसार शिवम यादव दो दिन पूर्व अचानक घर से गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को कोरचंदामऊ गांव के…

Read More

आगामी 25 वर्षों से सरेनी विधानसभा क्षेत्र वासियों की सेवा कर रहे श्री फाउंडेशन के मुखिया ने विधानसभा चुनाव 2027 में मांगा सहयोग

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली- जनपद के सरेनी विधानसभा क्षेत्र मे विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरगर्मियां विभिन्न राजनीतिक दलों में तेज हो गई हैं तथा जनता के बीच अपने द्वारा किए गए कार्यों को लेकर लोगों से अपने कार्य का व्याख्यान किया जा रहा है इसी को देखते हुएआगामी विधानसभा चुनाव 2027 को श्री फाउंडेशन के मुखिया दादा श्री मनोज द्विवेदी द्वारा अपने द्वारा कार्यों को लेकर विधानसभा क्षेत्र वासियों से एक अपील किया जिसमें राजनीतिक सामाजिक एवं जनहित कार्यों को लेकर विधानसभा क्षेत्रवासियों से…

Read More

महिला से लूट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटा गया लॉकेट व बाइक बरामद।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र जगतपुर/रायबरेली। थाना जगतपुर पुलिस ने महिला से लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सोने का लॉकेट तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार 6 सितम्बर को ग्राम बसनपुर मजरे जमुनीपुर चौहत्तर निवासी एक महिला अपने मायके से ससुराल लौट रही थी। इसी दौरान गदागंज रोड पर दीपावली स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया…

Read More

जाजमऊ गंगा पुल पर तीन माह चलेगा मरम्मत कार्य, 8 सितंबर से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।कानपुर नगर। जनपद कानपुर नगर स्थित जाजमऊ के पुराने गंगा पुल (लखनऊ-उन्नाव से कानपुर मार्ग) पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण (रिहैबिलिटेशन) कार्य कराए जाने के कारण 8 सितंबर 2026 से 8 दिसंबर 2026 तक तीन माह के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। इस अवधि में विभिन्न जनपदों की ओर जाने वाले भारी एवं सामान्य वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना होगा। प्रशासन द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार उन्नाव से औरैया एवं इटावा जाने वाले वाहन गंगा एक्सप्रेस-वे होते…

Read More

रात के सन्नाटे में महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा की पैदल गश्त, महिला सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रायबरेली महिला थाना प्रभारी की सक्रियता देर रात भी देखने को मिली। महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा ने रविवार की देर रात अपने पुलिस दल के साथ पैदल गश्त कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।गश्त के दौरान महिला थाना प्रभारी ने रायबरेली के प्रमुख बाजारों, मुख्य सड़कों, रेलवे स्टेशन, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने देर रात आवागमन करने वाली महिलाओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी…

Read More

 आय से अधिक संपत्ति के आरोप में ऊंचाहार SDM पर विजिलेंस का शिकंजा, 38.87 लाख की आय के सामने 1.09 करोड़ से ज्यादा खर्च

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। ऊंचाहार तहसील के एसडीएम विवेक राजपूत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोप में आगरा विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया है। विजिलेंस की जांच में उनकी घोषित और वैध आय तथा संपत्तियों के अर्जन एवं रखरखाव पर हुए खर्च के बीच बड़ा अंतर सामने आने का दावा किया गया है। कार्रवाई की खबर सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।विजिलेंस के मुताबिक जांच की संबंधित अवधि में विवेक राजपूत की कुल वैध आय करीब 38.87…

Read More

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के जफरापुर गांव में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार जफरापुर निवासी धर्मराज किसी काम से घर से बाहर गया था। आरोप है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर फायरिंग कर दी।…

Read More

ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल, पहचान के लिए पुलिस ने फोटो किया वायरल

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। एम्स में घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार, 7 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही…

Read More