New delhi news: भारत ने म्यांमार को तीन क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट सौंपे

धारा लक्ष्य समाचार पत्र मांडले। भारत सरकार ने म्यांमार के मांडले क्षेत्र के लोगों को 2025-2026 के लिए तीन क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट (क्यूआईपी) पूरे करके सौंप दिए हैं, जिससे देश के साथ अपनी विकास साझेदारी को और मज़बूत किया गया। बुनाई और व्यावसायिक क्षेत्र विकास परियोजना के सौंपने का समारोह भारत के राजदूत अभय ठाकुर, मांडले क्षेत्र के मुख्यमंत्री यू म्यो आंग और सहकारिता और ग्रामीण विकास उप मंत्री यू थाइक सो के उपस्थिति में आयोजित किया गया। एक बयान में, भारतीय दूतावास ने कहा इस परियोजना के तहत, मांडले…

Read More

Lucknow UP: विधानसभा में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा विधायकों का धरना-प्रदर्शन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। आज विधानसभा परिसर में समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों द्वारा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चित्रकूट में हुए बहुचर्चित घोटाले और कफ सिरप (कोविडन सिरप) प्रकरण को लेकर सरकार की चुप्पी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माननीय श्री किरण पाल कश्यप जी, सदस्य विधान परिषद ने कहा कि चित्रकूट में हुए घोटाले ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण…

Read More

Lucknow UP: संस्कार भारती की शानदार प्रस्तुति “संघ गंगा के तीन भगीरथ” का ट्रिपल आईटी में शानदार मंचन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र ‘वंदेमातरम’ का गगनभेदी उद्घोष ,भगवा-ध्वज का संतुलित उपयोग और संघघोष की लय में अद्भुत समन्वय के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम तीन सरसंघचालकों डा•केशवराव बलीराम हेडगेवार,गुरूजी माधव राव सदाशिवराव गोलवलकर एवं मधुकर दत्तात्रेय देवरस के कृतित्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के चयनित प्रसंगों पर आधारित श्रीधर गाडगे लिखित नाटक “संघ गंगा के तीन भगीरथ” का मंचन संजय पेंडसे के निर्देशन में किया गया। मंचन संस्कार भारती प्रयागराज महानगर एवं ट्रिपल आईटीए प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में तारारानी फाऊंडेशन,नागपुर द्वारा ट्रिपल आईटीए के मुख्य प्रेक्षागृह में हुआ।…

Read More

Barabanki Uttar Pradesh: बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का मुख्य उद्देश्य: बीडीओ नेहा शर्मा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव 2025 में नन्हे मुन्नों ने बांधा शमा बाराबंकी: बुनियादी साक्षरता हेतु तीन से आठ आयु वर्ग के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्राप्ति के लिए जनजागृति अभियान के क्रम में विकास खंड देवा में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव 2025 का आयोजन जीनियस गर्ल्स ग्लोबल स्कूल शाहपुर में हुआ। विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए खंड विकास अधिकारी देवा नेहा शर्मा ने कहा कि बच्चों की पूर्व प्राथमिक विद्यालय की आयु वर्ग के बच्चों का सर्वांगीण विकास हमे खेल खेल में…

Read More

Lucknow UP: विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने रखी सरकार की स्थिति

मा. सदस्यों ने अनेक मामलों में कार्य पूर्ण होने पर मंत्री श्री शर्मा को दिया धन्यवाद शिक्षण संस्थानों की विद्युत दरों में उदार नीति का आश्वासन मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति प्रक्रिया का विवरण सदन के समक्ष रखा धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज विधान परिषद में माननीय सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए सरकार का पक्ष स्पष्ट रूप से सदन के समक्ष रखा। इस दौरान अनेक सदस्यगणों ने अपने-अपने क्षेत्रों…

Read More

Lucknow UP: किसान आज भी खाद, बिजली, पानी, भुगतान और इलाज के लिए भटक रहा : लोकदल

सरकार की नीतियां जमीनी जरूरतों से कैसे कटी, अनुपूरक बजट ही इसका प्रमाण लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने अन्नपूरक बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहां है कि यह अनुपूरक बजट किसानों के लिए नहीं, बल्कि घोषणाओं और फाइलों के लिए है किसान आज भी खाद, बिजली, पानी, भुगतान और इलाज के लिए भटक रहा है। 24,496.98 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश कर सरकार आंकड़ों का ढोल पीट रही है, लेकिन ज़मीन पर सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। 8.08 लाख करोड़ के मूल बजट के बावजूद…

Read More

Barabanki Uttar Pradesh: माइनर सिल्ट सफाई में भारी अनियमितता, ग्रामीणों ने पुनः सफाई कराने की उठाई मांग 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र के पतुलकी गांव स्थित माइनर की सिल्ट सफाई में भारी अनियमितता देखने को मिली। सिल्ट सफाई के बाद पटरियों के बालू को उठाया गया जिससे माइनर अपने स्वरूप से सकरी हो गई। इतना ही पानी आते ही किनारों का बालू नहर में ढहकर पुनः पट गया। जिससे पानी के बहाव में रुकावट हो रही और पानी टेल तक पहुंच नहीं रहा है। स्थानीय ग्रामीण जितेंद्र, मंशाराम, सरयू प्रसाद, तुलसी राम, संतोष तिवारी, सागर रावत, कंधई, थानेदार, रामनरेश रावत सहित दर्जनों ग्रामीणों ने…

Read More

Amethi UP : अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा का दो दिवसीय कार्यक्रम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ बनने वाले अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा का दो दिवसीय कार्यक्रम आज 22 दिसम्बर 2025, दिन सोमवार को सांसद देर शाम अमेठी जनपद के गौरीगंज पहुँचेगे 23 दिसम्बर 2025, दिन मंगलवार को सांसद प्रातः जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रीय लोगों की समस्याएँ, सुझाव और अपेक्षाएँ पूरी गंभीरता और आत्मीयता से सुनेंगे। इसके पश्चात वे क्षेत्र भ्रमण करते हुए विभिन्न गाँवों और कस्बों में लोगों से मुलाकात करेंगे, जहाँ विकास…

Read More

Amethi UP : खेत में बकरियां घुसने का विरोध बना विवाद की वजह, महिला के घर में घुसकर मारपीट,चार नामजद पर मुकदमा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेंटुआ/अमेठी। भेंटुआ ब्लॉक के उसका गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी उर्मिला ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों की बकरियां उनके खेत में लगे आम के पौधों की पत्तियां खा रही थीं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी उग्र हो गए। आरोप है कि शाम करीब छह बजे आरोपी उर्मिला के घर में घुस आए और लाठी-डंडों से उनकी बेटी व बहू की पिटाई कर दी। मारपीट…

Read More

Amethi UP : कड़ाके की ठंड के बावजूद अमेठी में कक्षा 9 से 12 तक स्कूल खुले,प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल—

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड और सर्द हवाओं के बीच अमेठी और सुल्तानपुर जिला आज प्रदेश का सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा केवल कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों को बंद करने का कोई आदेश अब तक जारी नहीं किया गया है। इस निर्णय को लेकर अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। गौरतलब है कि एक…

Read More