Barabanki Uttar Pradesh: माइनर सिल्ट सफाई में भारी अनियमितता, ग्रामीणों ने पुनः सफाई कराने की उठाई मांग 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र के पतुलकी गांव स्थित माइनर की सिल्ट सफाई में भारी अनियमितता देखने को मिली। सिल्ट सफाई के बाद पटरियों के बालू को उठाया गया जिससे माइनर अपने स्वरूप से सकरी हो गई। इतना ही पानी आते ही किनारों का बालू नहर में ढहकर पुनः पट गया।

जिससे पानी के बहाव में रुकावट हो रही और पानी टेल तक पहुंच नहीं रहा है। स्थानीय ग्रामीण जितेंद्र, मंशाराम, सरयू प्रसाद, तुलसी राम, संतोष तिवारी, सागर रावत, कंधई, थानेदार, रामनरेश रावत सहित दर्जनों ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मानक विहीन कार्य कराने के आरोप लगाए है। उनका कहना है कि माइनर अपने स्वरूप से सकरी और निकाली गई बालू पुनः माइनर में गिरने से पानी के प्रवाह में अवरुद्ध उत्पन्न कर रहा है।

इसी स्थिति में पानी टेल तक सुचारू रूप से पहुंचना असंभव है। उन्होंने जनहित कार्यों को देखते हुए पुनः मानक अनुसार सफाई कराये जाने की मांग की है। और इसका वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

Related posts