जिलाधिकारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को किया गया सम्मानित। धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 तथा राष्ट्रीय पोषण माह 8.0 अभियान के अंतर्गत आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी), गौरीगंज में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संजय चौहान ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक एवं मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
Amethi UP: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में आधुनिक तकनीक से स्ट्राबेरी की खेती, कृषक को मिला 5 लाख का लाभ
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान (आईएएस) एवं मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल (आईएएस) के मार्गदर्शन में जनपद के कृषक आधुनिक तकनीक एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रहे हैं। इसका उत्कृष्ट उदाहरण विकास खण्ड जगदीशपुर के ग्राम बनभरिया निवासी कृषक श्री जगदेव प्रसाद पुत्र श्री सद्धू हैं। जगदेव प्रसाद ने उद्यान विभाग के सहयोग से 0.5 हेक्टेयर भूमि में स्ट्राबेरी की खेती प्रारम्भ की। उन्होंने “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” माइक्रो इरीगेशन योजना के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित की और परम्परागत खेती के…
Read MoreAmethi UP: विश्व हृदय दिवस पर संग्रामपुर सीएचसी से निकाली गई जागरूकता रैली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर मे जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सीएचसी परिसर से प्रारंभ होकर कालिकन चौराहा, थाना संग्रामपुर के सामने से होते हुए कालिकन धाम मेले तक पहुंची। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने मरीजों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने…
Read MoreAmethi UP: मुख्य विकास अधिकारी अमेठी ने किया बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। आज दिनांक 29 सितम्बर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी अमेठी, सूरज पटेल (आईएएस) द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अमेठी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी श्री संजय कुमार तिवारी कार्यालय में उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्यालय में कार्यरत अधिकांश कर्मचारियों द्वारा न तो आईडी कार्ड धारण किया गया था और न ही अपने-अपने पटल पर नाम पट्टिका प्रदर्शित की गई थी। कार्यरत कुल 06 जिला समन्वयकों में से केवल 02 ही कार्यालय में…
Read MoreAmethi UP: तालाब के किनारे अज्ञात युवक का मिला शव
धारा लक्ष्य समाचार पत्र गौरीगंज/अमेठी। जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक का शव सोमवार को बरामद किया। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृत युवक की उम्र करीब 27 वर्ष आंकी गई है, जिसका शव गौरीगंज थाना क्षेत्र के भटगंवा गांव के कमासिन तालाब के पास मिला है। थाना गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि मृत…
Read MoreAmethi UP: ऑपरेशन लंगड़ा : चोर और पुलिस मे मुठभेड़, शातिर चोर के पैर में गोली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जनपद मे पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। 24 घंटे में पुलिस की अपराधियों से दूसरी मुठभेड़ हुई जिसमें एक शातिर चोर के पैर में गोली लगी है। शातिर चोर अरुण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। चोर पर जिले के कई थानों में 6 मुकदमे दर्ज हैं। चोर के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 1400 रुपए बरामद हुए है। दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली…
Read MoreAmethi UP: मूर्ति स्थापना को लेकर मोहम्मदपुर में मारपीट, दर्जनों लोग घायल
गूलर का पेड़ काटने को लेकर उठा विवाद, पुलिस ने संभाले हालात धारा लक्ष्य समाचार पत्र जगदीशपुर/अमेठी। जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में सोमवार सुबह मूर्ति स्थापना के दौरान गूलर का पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। लाठी-डंडों से हुई झड़प में दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा…
Read More“यूपी में युवाओं के लिए सबसे ज़्यादा स्वर्णिम अवसर” – बोले रमन शुक्ला, सीओओ, VSERV INFOSYSTEMS
नोएडा: सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बोलते हुए VSERV INFOSYSTEMS के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री रमन शुक्ला ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में न केवल सबसे अधिक एयरपोर्ट हैं, बल्कि युवाओं के लिए सबसे ज़्यादा स्वर्णिम अवसर भी मौजूद हैं।” उन्होंने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश तेज़ी से विकास की ओर बढ़ रहा है और यह राज्य युवाओं के सपनों को पंख देने का सबसे बड़ा केंद्र बन रहा है। “जब दृष्टि और अवसर मिलते हैं, तो विकास की कोई सीमा नहीं…
Read Moreबादशाहनगर में 70वां दुर्गा महोत्सव: इतिहास, आस्था और कला का अनोखा मेल
लखनऊ: लखनऊ के ट्रांस-गोमती क्षेत्र में स्थित बादशाहनगर एक बार फिर मां दुर्गा के भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगने को तैयार है। बादशाहनगर दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष 70वां दुर्गा पूजा महोत्सव भव्य रूप से आयोजित करने जा रही है। यह आयोजन उत्तर रेलवे परिसर स्थित बादशाहनगर मनोरंजन संस्थान में किया जाएगा। 1956 से निरंतर चली आ रही परंपरा गौरतलब है कि इस दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष 1956 में हुई थी, और तब से लेकर आज तक यह पूजा एक भी वर्ष रुकी नहीं है। यही कारण…
Read MoreRaybareli UP: दुर्गा पूजा महोत्सव में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देखकर किया सम्मानित
शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर कस्बा स्थित मां जसवंतरी देवी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देखकर किया सम्मानित जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज रायबरेली। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर कस्बा स्थित मां जसवंतरी देवी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव में शनिवार को राजेश शर्मा जागरण ग्रुप लखनऊ द्वारा भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तो वही कार्यक्रम में पधारे बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी गौतम सिंह ने कहा कि मुझको…
Read More