शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर कस्बा स्थित मां जसवंतरी देवी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देखकर किया सम्मानित
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज रायबरेली। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर कस्बा स्थित मां जसवंतरी देवी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव में शनिवार को राजेश शर्मा जागरण ग्रुप लखनऊ द्वारा भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तो वही कार्यक्रम में पधारे बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी गौतम सिंह ने कहा कि मुझको ज्ञात हुआ है, कि कस्बे का जसवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में आने वाले सभी फरियादियों की मुराद पूरी होती है।
किसी भी व्यक्ति को तहसील प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई जरूरत हो तो मुझको अवगत कराएं और नव दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी क्षेत्र वासियों को पुनः एक बार बधाई देता हूं। तो वही कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता व पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने भी नवदुर्गा पूजा के अवसर पर कहा कि नगर पंचायत महराजगंज की जनता ने सरला साहू व प्रभात साहू को विगत 20 वर्षों से आशीर्वाद देकर अपने नगर पंचायत का मुखिया बनाए रखा है।

आशा ही नहीं विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी नगर वासियों के मान सम्मान के लिए आपका बेटा हमेशा खड़ा रहा है और खड़ा रहेगा। तो वही
राजेश शर्मा जागरण ग्रुप द्वारा निकाली गई श्रीगणेश व सीताराम जानकी व हनुमान जी महराज की झांकियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। जागरण की शुरुआत मां के भजन मां मेरी लाज रखना से हुई। जिसके बाद आयोजक चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा जागरण में पधारे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल अकेला, उपजिलाधिकारी गौतम सिंह,
पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, प्रदीप श्रीवास्तव, बछरावां के चेयरमैन शिवेंद्र रामजी, कृष्ण कुमार कसेरा, सहित सभी सभासद वि सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।
