धारा लक्ष्य समाचार पत्र भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव वर्ष 2027 में होने हैं। पिछले चुनावों के अनुभव से सबक लेते हुए प्रदेश कांग्रेस सालभर पहले यानी अभी से संभावित प्रत्याशी की तलाश करेगी। आरक्षण की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी तलाशे जाएंगे। इस काम में मोहल्ला, पंचायत और वार्ड समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इनके द्वारा जो नाम प्रस्तावित किए जाएंगे, उन्हें गुण-दोष के आधार पर ब्लाक और जिला कांग्रेस परखेगी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया…
Read MoreCategory: भोपाल
Bhopal MP: 5वीं-8वीं कक्षा के बच्चों को करवा होगा रजिस्ट्रेशन व सत्यापन, तभी बोर्ड परीक्षा में हो पाएंगे शामिल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भोपाल। प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों की पांचवीं व आठवीं की कक्षा की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से आयोजित की जा रही है। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का परीक्षा पोर्टल पर पंजीयन एवं सत्यापन कराने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। 31 जनवरी तक बच्चों व स्कूलों की मैपिंग से लेकर सत्यापन का कार्य पूरा किया जाए। सबसे पहले समग्र आईडी वाले विद्यार्थियों का पंजीयन एवं सत्यापन किया जाए। जब पोर्टल पर पंजीयन व सत्यापन…
Read MoreBhopal Madhya pradesh: अमृत 2.0 की संभागवार निगरानी शुरू, प्रोजेक्ट के काम में मिली खामियां तो ठेकेदार होगा ब्लैक लिस्ट
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत सरकार के अमृत-2.0 मिशन के अंतर्गत पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं के काम की संभागवार निगरानी शुरू कर दी गई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने राज्य स्तर पर अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमृत-2.0 के काम में खामियां मिली, तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। काम से जुड़े अधिकारियों की लापरवाही सामने आई, तो उनके विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसको लेकर विभाग ने निगरानी सेल बनाई है। इनमें सिविल और तकनीकी कार्यों को विभाजित…
Read MoreBhopal Madhya Pradesh: कोई भी विभाग अब सीधे नहीं कर सकेगा आउटसोर्स भर्ती, वित्त विभाग ने 2023 के निर्देश को किया निरस्त
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भोपाल। प्रदेश में अब कोई भी विभाग सीधे आउटसोर्स पर कर्मचारी नहीं रख सकेगा। इसके लिए पहले वित्त विभाग से अनुमति लेनी होगी। विभाग ने गुरुवार को 2023 के उस निर्देश को निरस्त कर दिया है, जिसमें विभागों को सीधी भर्ती के रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पदों पर तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार आउटसोर्स से व्यवस्था करने की अनुमति दी गई थी। वित्त विभाग के उप सचिव विवेक कुमार घारू ने गुरुवार को सभी विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टरों को चतुर्थ श्रेणी के पदों की पूर्ति आउटसोर्स के…
Read MoreSatana bhopal: घिनौने अपराधों की भारी कीमत, सतना जेल के 5 कैदियों की जमानत मंजूर, लेकिन बेल बॉन्ड नहीं भर रहे परिजन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र सतना। सतना सेंट्रल जेल से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां केन्द्रीय सतना में सजा काट रहे अलग-अलग जिलों के अपराधियों को जमानत के बावजूद जेल के सलाखों के पीछे रहने को मजबूर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी भी कैदियों के स्वजन बेल बॉन्ड भरने को तैयार नहीं है। दरअसल सतना केन्द्रीय जेल में बंद 5 कैदी ऐसे हैं, जिन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, लेकिन उन्हें जेल से बाहर निकालने के लिए उनके खुद के स्वजन ही तैयार नहीं हैं। जेल…
Read MoreBhopal MP: आदर्श’ आंगनवाड़ियों से बदलेगी सूरत, झूलों से लेकर लाइब्रेरी तक जरूरी सुविधाओं से होंगी लेस, भोपाल से हुई शुरुआत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भोपाल। ट्रांसफॉर्म आंगनवाड़ी मिशन के तहत मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में 20-20 आंगनवाड़ियों को ”आदर्श आंगनवाड़ी” में परिवर्तित किया जाएगा। इसकी शुरुआत भोपाल से हो चुकी है, जहां आठ आंगनवाड़ियों को आदर्श बनाया जा चुका है तथा सौ और आंगनवाड़ियों को रूपांतरित करने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार उज्जैन में सिंहस्थ से पहले एक हजार आंगनवाड़ियों को ”आदर्श” बनाया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक प्रोटोटाइप पहले से ही तैयार है। यह बदलाव व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट दानदाताओं और सीएसआर फंड के वित्तीय सहयोग…
Read MoreBhopal MP: रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा एक ही एप पर मिलेंगी टिकट, भोजन और लाइव स्टेटस जैसी सभी सुविधाएं
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भोपाल। रेल यात्रियों की दैनिक जरूरतों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एकीकृत मोबाइल एप के माध्यम से यात्रा से जुड़ी अनेक सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध करा दी हैं। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा के दौरान जरूरी जानकारियों तक, हर सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें अलग-अलग एप्स और रेलवे काउंटरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस एकीकृत एप के जरिए यात्री आरक्षित टिकट, अनारक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट की बुकिंग कर सकते…
Read MoreBhopal MP: 50 साल बाद बदलेंगे पेंशन नियम, अब अविवाहित-तलाकशुदा बेटियों को आजीवन मिलेगी पेंशन, एज लिमिट का बंधन खत्म
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भोपाल। प्रदेश में 50 साल बाद पेंशन नियम बदलेंगे। आश्रित विधवा, परित्याक्ता, तलाकशुदा और अविवाहित पुत्रियां आजीवन परिवार पेंशन की पात्र होंगी। इसके लिए अधिकतम 25 वर्ष की आयु सीमा समाप्त होगी। आश्रितों के लिए आय सीमा भी बढ़ाई जाएगी। यह न्यूनतम पेंशन और महंगाई राहत मिलाकर होगी। आश्रित बड़ी संतान चाहे वह बेटा हो या बेटी, जो बड़ा होगा, वह परिवार पेंशन का पात्र होगा। साथ ही कई प्रक्रियात्मक परिवर्तन भी प्रस्तावित किए गए हैं। *राज्य में चार लाख से ज्यादा पेंशनधारक-: प्रदेश में चार…
Read MoreBarabanki: डालसा सचिव की अध्यक्षता में राजस्व न्यायालयों पर विचाराधीन वादों को निस्तारित कराए जाने के संबंध में बैठक आयोजित
लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण : सचिव डालसा बाराबंकी। आज दिनांक 24.04.2025 को श्री श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-10.05.2025 के आयोजनार्थ राजस्व न्यायालयों पर विचाराधीन वाद/प्री-लिटिगेशन वाद, विभिन्न विभागों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण कराये जाने एवं लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार कराये जाने के उद्देश्य हेतु जनपद बाराबंकी के समस्त विभागों के नामित नोडल अधिकारियों के साथ विचार विमर्श बैठक की गई। श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
Read More*मध्य प्रदेश के 18 जिलों में लू की चेतावनी, कई शहरों में 40 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान
भोपाल। गर्म हवा चलने का सिलसिला बने रहने से प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। इसी क्रम में बुधवार को सभी शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 44.2 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। सर्वाधिक 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में दर्ज किया गया। रतलाम एवं छिंदवाड़ा में लू का प्रभाव रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान कुछ और शहरों में भी लू चल सकती है। बुरहानपुर, खंडवा, रतलाम, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना,…
Read More