कहा- ‘भगवा झंडी’ दिखाते समय ही हो गया था साजिश का अहसास धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। मक्का मुकर्रमा (सऊदी अरब) के अजीजिया क्षेत्र में भारतीय हज यात्रियों के साथ हो रही अमानवीय बदइंतजामी और उनके नारकीय जीवन को लेकर पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि मक्का के होटलों, विशेषकर ‘आसफ अल कुरैशी होटल’ में हालात इतने खराब हैं कि एक-एक कमरे में 8 से लेकर 16 हाजियों को जानवरों की तरह रखा गया है।…
Read MoreCategory: लखनऊ
Lucknow UP:संकट का साथी परिवहन निगम आज खुद संकट में :तिवारी
रोडवेज कर्मियों ने किया बड़ा प्रदर्शन धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। रोडवेज़ कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 के आह्वान् पर परिवहन निगम कर्मचारियों ने अपनी लम्बित 14-सूत्रीय मांगों पर अब तक निर्णय न होने के कारण, अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पूरे प्रदेश के 115 डिपोज़, प्रत्येक कार्यशाला, बसस्टेशन व प्रशासनिक कार्यालयों में स्थापित 233 प्राथमिक शाखाओं ने धरना-प्रदर्शन कर अपना असंतोष व आक्रोश व्यक्त किया तथा एक प्रस्ताव पारित कर शासन व निगम प्रबन्ध से समय रहते मांगें पूरी करने का अनुरोध किया और यह चेतावनी भी दी कि…
Read MoreLucknow UP: मछुआ समाज के उत्थान में प्रधानमंत्री मोदी का विशेष सहयोग मिला :संजय निषाद
काशी पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मछुआ समाज को संबोधित किया धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। मंत्री संजय निषाद ने आज बाबा विश्वनाथ और माँ गंगा के आशीर्वाद प्राप्त पावन धरती पर मंच पर विराजमान सभी सम्मानित अतिथिगण, जनप्रतिनिधिगण और मेरे प्रिय मछुआ समाज के भाइयों एवं बहनों को जनपद वाराणसी के कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में हृदय से वंदन एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि पिछले एक महीने से मैं लगातार वाराणसी और आसपास के जनपदों में भ्रमण कर रहा हूँ और इस दौरान मैंने आप सभी…
Read MoreLucknow UP: भ्रष्टाचार विरोधी और स्वदेशी के प्रबल समर्थक थे राम प्रकाश
धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता रहे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य मार्गदर्शक राम प्रकाश जी बाबूजी की 22 वीं पुण्यतिथि 1 मई दिन शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय 29 बी विधायक निवास दारुलशफा मेंश्रद्धांजलि सभा के रूप में आयोजित की गई। श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया, राम…
Read MoreLucknow UP: पुनीता-सुजीत नें दो परिवारों के बच्चों की उठाई जिम्मेदारी असहाय परिवारों के चार बच्चों को गोद लेकर पेश की मानवता की मिसाल
पुनीता-सुजीत नें दो परिवारों के बच्चों की उठाई जिम्मेदारी असहाय परिवारों के चार बच्चों को गोद लेकर पेश की मानवता की मिसाल धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ/गाजीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में इंसानियत की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां समाजसेवी सुजीत साइकिल और सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुश्बू’ ने दो असहाय परिवारों के चार बच्चों को गोद लेकर उनके भविष्य को नई दिशा देने का सराहनीय कदम उठाया है। पहले मामले में चांडीपुर गांव के किसान श्यामलाल यादव कैंसर से जूझ रहे हैं और बीएचयू…
Read MoreLucknow UP: मा. प्रधानमंत्री ने हरदोई में किया देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का भव्य उद्घाटन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र – मा. प्रधानमंत्री ने हरदोई में किया देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का भव्य उद्घाटन – उत्तर प्रदेश के विकास को मिली नई गति – एक्सप्रेस-वे के किनारे होंगे औद्योगिक गलियारे, होगा विकास – लाखों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर – पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव के लिए आतुर – बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार – सपा और कांग्रेस महिलाओं का विकास नहीं, उन्हें पिछड़ा बनाए रखना चाहते हैं हरदोई: आज दिनांक 29 अप्रैल, 2026 को जनपद हरदोई में एक ऐतिहासिक…
Read MoreLucknow UP: विधान परिषद की कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न; एक दिवसीय सदन की कार्यवाही पर बनी सर्वदलीय सहमति
धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान भवन के कक्ष संख्या 77 (प्रथम तल) में आज नेता सदन, विधान परिषद एवं उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में विधान परिषद की कार्य परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधान परिषद सत्र के संचालन और कार्यसूची को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर नेता सदन ने सभी दलों के नेताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए सदन की गरिमा और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा पर बल दिया। बैठक के…
Read MoreLucknow UP: बिजली निजीकरण के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
किसानों–कर्मचारियों की साझा लड़ाई तेज, जन-जागरण अभियान जारी धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश के सभी जनपदों एवं तहसीलों में किसानों ने बिजली के निजीकरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई। राजधानी लखनऊ में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संयोजक शैलेन्द्र दुबे तथा संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एकादशी यादव ने किया। इस दौरान सदर तहसील, लखनऊ में उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम…
Read MoreLucknow UP: समय पर पंचायत चुनाव कराए प्रदेश सरकार या कार्यकाल बढ़ाए :गुप्ता
धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक और प्रशासनिक परिस्थितियों पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने विशेष रूप से पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की इस सबसे महत्वपूर्ण कड़ी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव कराने के प्रति सरकार का रवैया शुरू से ही ढुलमुल…
Read MoreLucknow/ayodhya UP: सांसद के आवास पर हंगामा, पोस्टर फाड़े और अभद्रता की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग
गाज़ीपुर में प्रतिनिधिमंडल पर पथराव व उल्टे सपा नेताओं पर मुकदमा तानाशाही का प्रमाण धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ/अयोध्या।फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नरेश उत्तम पटेल के कानपुर स्थित निजी आवास पर 17 अप्रैल 2026 को भाजपा के कुछ अराजक लोगों द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दर्जनों लोगों ने अचानक पहुंचकर गाली-गलौज की, घर पर लगे पोस्टर और बैनर फाड़ दिए तथा नाम पट्टीका पर जूते-चप्पल मारकर अभद्र व्यवहार किया। घटना के समय सांसद घर पर मौजूद नहीं थे, जबकि उनके परिवार के सदस्य…
Read More