धारा लक्ष्य समाचार पत्र
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता रहे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य मार्गदर्शक राम प्रकाश जी बाबूजी की 22 वीं पुण्यतिथि 1 मई दिन शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय 29 बी विधायक निवास दारुलशफा मेंश्रद्धांजलि सभा के रूप में आयोजित की गई।

श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया, राम प्रकाश जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व की पूरी पाठशाला थी जो भ्रष्टाचार के कड़े विरोधी और स्वदेशी के प्रबल समर्थक थे।
जीवन पर्यंत, उन्होंने मानवीय मूल्यों का सदैव स्मरण रखा, नेतृत्व को कैसे विकसित करना है? कार्यकर्ता को कैसे स्नेह देना है? ये राम प्रकाश जी से बेहतर कोई नहीं जानता था..

. राम प्रकाश जी ने चाहे वो मुख्यमंत्री रहे हों, राज्यपाल रहे हों या उपमुख्यमंत्री रहे हों, कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया एक पाई का भी कोई उनके दामन पर दाग नहीं लगा सकता।
यही कारण है कि राम प्रकाश जी राजनीति के संत के रूप में याद किए जाते है
बंसल ने कहा कि जो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आज देश का सबसे प्रमुख व्यापारी संगठन है, ये जो कुछ भी बन पाया है जहाँ तक भी पहुँच पाया है, इसकी मुख्य प्रेरणा रामप्रकाश जी से ही मिलती रही जो मार्ग उन्होंने दिखाया उसी मार्ग का अनुसरण करके संगठन आज यहां तक पहुंचा है और भविष्य में भी संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का यही संकल्प होना चाहिए। कि हम उनके बताए हुए मार्ग पर आगे बढ़ें…
रामप्रकाश जी को श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख व्यापारी नेताओं में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश के संगठन मंत्री जावेद बेग, महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, महिला की प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, हिना सिराज खान, जिला के महामंत्री सनत गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, सुनीत साहू युवा के लखनऊ के महामंत्री शुभम मौर्या, भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिव्यांश गोयल राहुल कुमार। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
