जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज रायबरेली।घर से तैयार हो कर निकली महिला के घर न पहुंचने पर हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर गुमसुदगी दर्ज कराई है।दिए गए शिकायती पत्र में घेरा मजरे अतरेहता निवासी महिला के पति मो. आसिफ पुत्र मो. वारिस अली ने कहा की 15 अगस्त की सुबह उसकी पत्नी सबरीन बानो (26 वर्ष) घर से तैयार होकर निकली व थोड़ी देर में घर वापस आने की बात कही किन्तु दो घंटे बाद भी वापस न आने पर शिकायत कर्ता की भाभी ने उसे फोन कर जानकारी दी ।
जिस पर अभी देर तक ढ़ूढ़ने व लगातार मोबाइल पर फोन करने के बाद भी मोबाइल स्विच आफ बता रहा जिससे कही अता पता नहीं चल सका। मामले में गुमसुदा महिला के पति ने पत्नी की निशानी के रूप में कद चार फुट 8 इंच व धारी बूँदीदार कपड़ा व काला नकाब पहने होने की बात कह खोज करने वालों को इनाम देने व मदद की गुहार की है। प्रकरण में शिकायत कर्ता की तहरीर पर कोतवाली महराजगंज की पुलिस द्वारा गुमसुदगी की सूचना दर्ज की गयी है।

