Raybareli UP:जहरीले जंतु के काटने से युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिमगांव में एक युवक की हालत तब गंभीर हो गई, जब उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। आनन फानन पारिवारिक जनों के द्वारा इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल युवक चाँद कमर पुत्र साबिर अली निवासी पश्चिम गांव सोमवार दोपहर अपने घर में चारपाई पर लेटा हुआ था, तभी उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। उसकी चीख सुनकर मौके पर पारिवारिक जन एकत्रित हो गए और उसे एंबुलेंस की सहायता से इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा ने उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत में गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Related posts