हैदरगढ़ (बाराबंकी)। वरिष्ठ भाजपा नेता अंबर शरण जायसवाल को आज हाईकोर्ट लखनऊ से जमानत मिलते ही जेल से बाहर आने पर उनका जोरदार स्वागत बड़ी संख्या में समर्थकों द्वारा फूल माला से लादकर किया गया।
बताते चलें कि करीब 20 वर्ष पूर्व हुए भिलवल कांड में माननीय न्यायालय ने आरोपी मानते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अंबर शरण जायसवाल को सात वर्ष की कैद की सजा सुनाई थी।


आज एक माह 6 दिन बाद माननीय हाई कोर्ट न्यायालय द्वारा जमानत मंजूर किए जाने के बाद जैसे ही वो जेल से बाहर आए बड़ी संख्या में उनके समर्थकों द्वारा कल माला लादकर अपने नेता का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा नेता सुशील पटेल लंबरदार, भाजपा नेता अरुण शुक्ला, भाजपा नेता दिलीप पटेल, लखौरा प्रधान वासुदेव विक्रम, दौलतपुर प्रधान राकेश वर्मा, संजय गिहार, डीडीसी राम सेवक , प्रधान राजेश वर्मा , आदर्श सिंह ,सचिन यज्ञसैनी , तुसार सिंह, भाजपा नेता राजू बाजपेई भाजपा नेता संजय रावत, भीम वर्मा, ललित वर्मा मौलाबाद, प्रधान सोनू सिंह,
भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, भाजपा नेता पंकज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राम बक्श पुचकारी, संतोष वर्मा एचएल बी प्रबंधक, अधिवक्ता धर्मेंद्र वर्मा, अंकित मिश्रा, प्रखर द्विवेदी, गुडडू कुरैशी, रवि चौरसिया, राज सिंह, प्रखर वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
