Barabanki UP: साइकिल सवार को यूको कार ने रौंदा महिला की मौत युवक की हालत गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर……….

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

त्रिवेदीगंज बाराबंकी लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर लोनी कटरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार द्वारा जोरदार टक्कर मार देने से पति पत्नी घायल हो गए। पता चला है कि ट्रामा सेंटर के लिए रेफर महिला की रास्ते में ही मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बीरमपुर निवासी बैजनाथ वर्मा पुत्र श्यामलाल वर्मा उम्र 48 वर्ष अपनी पत्नी उमा देवी 46 वर्ष को साइकिल से लेकर मदनापुर गाँव में रहने वाले डॉक्टर के घर दवा लेने जा रहे थे की तभी अचानक तेज रफ्तार यूको कार up 32 NS 5867 ने मंगलपुर चौराहे के निकट जोरदार टक्कर मार दी जिससे दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने हालात को गंभीर देखते हुए लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार ट्रामा सेंटर ले जाते समय महिला उमा देवी की रास्ते में ही मौत हो गई हैं।

वही ट्रामा सेंटर पहुंचते वही लखनऊ के पोस्ट मास्टर्म हाउस में भेज दिया गया है। वही मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा इको कार वा चालक को पकड़ कर लोनी कटरा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Related posts