जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली ।खीरों थाना क्षेत्र के सेहरामऊ गांव में बंदर के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।

