Raybareli UP:सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीओ को सौंपी शिकायत

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

रायबरेली ।महराजगंज में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। हसनपुर निवासी मनीष दीक्षित ने फेसबुक लाइव के दौरान राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी, स्व. इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां कीं घटना शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे की है।

इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महराजगंज कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में शनिवार को क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार से मिले। उन्होंने शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।क्षेत्राधिकारी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शिकायत के दौरान महराजगंज कस्बे के नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, प्रिंसू वैश्य, हौसला प्रसाद तिवारी, गया प्रसाद चौरसिया समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। रामचंद्र सिंह, जीतू शुक्ला, भगवानदीन फौजी, सुनील राय, हनुमान, मोहम्मद साहिल और मनोज कुमार भी शिकायत के समय उपस्थित रहे।

Related posts