Raybareli UP:विद्युत विभाग ने बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया अधिशासी अभियंता मनोज कुमार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

रायबरेली।सलोन विद्युत विभाग ने बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय स्तर पर लगातार राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। सलोन क्षेत्र में 7 करोड़ 41 लाख रुपये बिजली बिल वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से अब तक 3 करोड़ 80 लाख रुपये उपभोक्ताओं से जमा कराए जा चुके हैं।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि अभी भी लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग किसी भी हाल में राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा करेगा। मनोज कुमार यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी बिल जमा नहीं किया है।

, उनके खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। इसमें बिजली कनेक्शन काटने, राजस्व वसूली की कानूनी प्रक्रिया अपनाने और बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जैसे प्रावधान शामिल होंगे।

Related posts