जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली जिले के हलोर कस्बे में मन हॉस्पिटल का संचालक डॉक्टर आशुतोष पत्रकारों से भिड़ने और गाली-गलौज करने के आरोप में घिर गया है। नशे में धुत डॉक्टर पर पत्रकारों को मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी देने तक का गंभीर आरोप है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात डॉक्टर आशुतोष ने नशे में धुत होकर पत्रकार मनोज अवस्थी समेत महाराजगंज क्षेत्र के कई पत्रकारों को फोन पर गंदी-गंदी गालियाँ दीं।
इतना ही नहीं, उसने चुनौती देते हुए कहा“ हॉस्पिटल आओ, तुम्हें पत्रकारिता सिखाते हैं। पीड़ित पत्रकारों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर आशुतोष की छवि पहले से ही एक दबंग और गुंडा प्रवृत्ति के व्यक्ति की है, जो अस्पताल की आड़ में कस्बे में आतंक फैलाने का काम कर रहा है। पत्रकारों का कहना है कि इस व्यक्ति ने हद पार करते हुए मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी भी दी है।
मामले को लेकर पत्रकारों ने मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़ित पत्रकार ने गुमावा चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपने की तैयारी कर ली है।

