Raybareli UP: अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज रायबरेलीअभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजा खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस दौरान सभी प्राथमिक विद्यालय ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के 50 से अधिक अभिभावक उपस्थित रहें।यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम तीन फेरे के अंतर्गत होना है।जिसमें यह प्रथम फेर था।कार्यक्रम में 14 अक्टूबर को लगने वाले मेडिकल कैंप की जानकारी और उनके बच्चों के दिव्यांग प्रमाण (यू डी आई डी)बनने के लिए कौन से आवश्यक कागज की आवश्यकता होगी ।

जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई।साथ ही जिन बच्चों का आधार नहीं बना था उनका आधार बनाने और जिनका अपडेट नहीं था।उनको अपडेट करने के लिए जानकारी दी गई। विशेष शिक्षिका अनुजा शुक्ल द्वारा सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार द्वारा चल रही योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लालगंज और ऊंचाहार में लगने वाले मेजरमेंट कैंप की सूचना दी गई।

विशेष अध्यापक नाजिश अनवर एवं प्रेम बहादुर द्वारा अपने विषय क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को कैसे अपने दिव्यांग बच्चों को सहयोग करें इसकी जानकारी दी गई और विद्यालय में बच्चों को किस प्रकार उपस्थित ऑनलाइन ऑफलाइन जाती हैं और अगर बच्चा विद्यालय नहीं जाता तो उसको उससे क्या हानि होगी इसकी भी जानकारी दिया गया।

Related posts