Amethi UP : आज से शुरू होगा शारदीय नवरात्र, साफ-सफाई के साथ ही सारी तैयारियां हुई पूरी

कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महराज ने बताया कि अमृत कुंड वासिनी माता कालिका जी का दर्शन करने से मिलता है मनोवांछित फल।

जिला ब्यूरो चीफ – रवि द्विवेदी रिंकू 

अमेठी। आज से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर रविवार को ही सभी देवी मंदिरों में साफ-सफाई कर दी गई है। नवरात्रि को लेकर संग्रामपुर के कालिकन धाम, टीकरमाफी आश्रम, अमेठी के देवीपाटन, माता आहोरवा भवानी सहित जिले के सभी मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। इस बार नवरात्रि सोमवार से प्रारंभ हो रहा है।

वही सोमवार को ही विकास खण्ड संग्रामपुर मे स्थित शक्ति पीठ माता कालिकन धाम मंदिर में मेला भी लगता है। और इसी दिन नवरात्रि की शुरुआत होने के चलते दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए, वहां पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

कालिकन धाम मंदिर के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि सोमवार से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं, जिसमें सुबह चार बजे से ही माता जी के मंदिर मे दर्शनार्थियों की लम्बी लाइन लग जाती है। इसलिए मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा।

पीठाधीश्वर श्री महराज जी ने कहा कि नवरात्रि में माता कालिका जी की पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को मनवांछित फल प्राप्त होगा। नवरात्रि पर्व को लेकर कालिकन धाम की मिष्ठान भंडार की दुकानों पर मिठाइयां बननी शुरू हो गई है। पुष्पकार जगह जगह फूलों के बागों में जाकर फूल खरीदने के लिए आर्डर लगा रहे हैं। कालिकन धाम में श्रृंगार की दुकानें सजने लगी है। मंदिर की साफ सफाई को लेकर उन्होंने बताया कि आज रात मां कालिका की आरती के बाद साफ सफाई शुरू हो जाएगी।

और विभिन्न फूलों से माता कालिका का भव्य मंदिर सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए पुलिस की उपस्थिति में रास्ता बनाया जाएगा। वही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के लिए इस बार 14 सीसी टीवी कैमरे और 4 एलईडी टीवी लगवाई गई है। इस बार माता जी की मूर्ति के प्रथम दिवस का श्रृंगार गुलाब के फूल से किया जा रहा है जो कि बनारस से मंगवाए गए हैं।

Related posts