Barabanki UP: जब हेलमेट न पहनने पर प्रधान का कटा चालान

धारा लक्ष्य समाचार

फतेहपुर बाराबंकी। आज ईसे पुर रेलवे क्रासिंग तिराहे के पास फतेहपुर थाने की पुलिस द्वारा सघन हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। हेलमेट चेकिंग में अधिकतर मोटरसाइकिल चालक सिर सुरक्षित रखने से अंजान बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए पकड़े गए जिनका बारी बारी से चालान काटा गया। हद तो तब हो गयी जब फतेहपुर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित प्रधान जी बिना हेलमेट के पकड़े गए। पत्रकार महोदय ने जब उनकी फोटो खींचनी चाही तो नाम न छापने की शर्त पर फोटो खिंचवाने के लिए तैयार हुए।

यह चेकिंग अभियान फतेहपुर थाना के चौकी इंचार्ज संदीप कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। चेकिंग के दौरान रेलवे क्रासिंग के इधर उधर तीनों तरफ से बिना हेलमेट आने वाले वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल दिखा। बहुत से वाहन चालक दूर खड़े होकर इस बात का इंतजार करते हुए दिखे।

जैसे वे वहां से पुलिस के हटने का इंतजार कर रहे हों। हेलमेट चेकिंग अभियान का महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि पुलिस ने चालान काटने के साथ साथ सिर को सुरक्षित रखने वाले इस साधन के उपयोगी तथ्यों से आम जन मानस को परिचित करवाया।

Related posts