जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली।खीरों थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे भगत मजरे गहरी की निवासी सुशीला देवी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को घुर विवाद के चलते विपक्षियों ने उनके जानवरों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। जब उन्होंने बीच-बचाव किया, तो उन्हें घर से घसीटकर बेरहमी से पीटा गया।


पीड़िता के अनुसार, यह विवाद पांच महीने पहले घुर को लेकर शुरू हुआ था, जिसकी शिकायत खीरों थाने में की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।सुशीला देवी ने बताया कि जब उनके बेटे ने उन्हें बचाने का प्रयास किया,
तो विपक्षियों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।स्थानीय पुलिस से मदद न मिलने पर पीड़िता ने अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी आपबीती सुनाकर न्याय की मांग की है।
