Amethi UP: जूनियर बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का अम्बेडकर स्टेडियम में किया गया आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि वर्ष 2025-26 में जूनियर बालक/बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के उपलक्ष्य पर आज जनपद के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी एवं उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद तथा मो0 मोसर्रफ खॉ द्वारा प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अनिल चतुर्वेदी ने प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों एवं आफीसियलों को पुरस्कार वितरित किया तथा फुटबाल बालक वर्ग की प्रतियोगिता दो टीमों के मध्य खेली गयी।

जिसमें आरिफ फुटबाल क्लब ने 3-1 से डी0पी0एस0 स्कूल तथा यूनियन फुटबाल क्लब ने 3-0 से डी0 फुटबाल क्लब को हराया। इसी क्रम में प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में आरिफ फुटबाल क्लब ने 3-1 से आदर्श क्लब अमेठी एवं द्वितीय सेमीफाइनल मुकाबले में यूनियन फुटबाल क्लब ने 4-1 से स्टेडियम ट्रेनीज तथा फाइनल मुकाबले में यूनियन फुटबाल क्लब ने 3-1 से आरिफ फुटबाल क्लब को हराकर विजेता हुई।

इस अवसर पर जिला खेल कार्यालय अमेठी में कार्यरत जीवन रक्षक राम आसरे यादव, कनिष्ठ सहायक शिव कुमार मौर्य, अर्न्तराष्ट्रीय हैण्डबाल प्रशिक्षक सचिन भारद्वाज व अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक मो0 आरिफ, मो0 नदीम, लबली तिवारी, मोना सिन्हा, आरती सिंह सहित अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts